Bihar

महंत सत्यदेव दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन

Patna : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महंत सत्यदेव दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. पहले यह आरजेडी में थे. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महंत सत्यदेव दास को पार्टी की सदस्यता दिलायी. महंत सत्यदेव दास मूलतः गोपालगंज जिले के रहनेवाले हैं. इस मौके पर मंत्री नारायण प्रसाद प्रदेश के महामंत्री नागेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे.

इस अवसर पर महंत सत्यदेव दास ने कहा कि इससे पहले मैं आरजेडी के बैनर तले एमएलसी का चुनाव लड़ चुका हूं, लेकिन अब राजद एक परिवार की पार्टी रह गयी है, अब उसका कोई भविष्य नहीं है.

इसे भी पढ़ें:अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ रांची में FIR, बेली डांस के ड्रेस को बताया था आदिवासी पोशाक

Related Articles

Back to top button