Fashion/Film/T.VJharkhandLead NewsNationalRanchi

अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ रांची में FIR, बेली डांस के ड्रेस को बताया था आदिवासी पोशाक

Ranchi: बेली डांस के ड्रेस को आदिवासी पोशाक बताने पर अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ रांची में मामला दर्ज हुआ है. केंद्रीय सरना समिति ने एसटी-एससी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है. समिति का कहना है कि आदिवासियों की पोशाक बताकर राखी सावंत ने अश्लीलता की हदें पार कर दी है. दरअसल, राखी सावंत का नया गाना ‘मेरे वरगा’ रिलीज होने वाला है. इस गाने को प्रमोट करने के लिए राखी सावंत ने अपनी ड्रेस को ‘आदिवासी आउटफिट’ बताया था.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने आउटफिट की तुलना ट्राइबल लुक से करती नजर आई थीं. इस लुक के लिए राखी सावंत ट्रोल्स के निशाने पर भी आई थीं.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में ‘ए’ श्रेणी की 370 नर्सों की होगी बहाली, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने निकाला विज्ञापन

Related Articles

Back to top button