Bihar

पटना में वार्ड सचिव की इलाज के क्रम में हुई मौत

Patna : जिले के नौबतपुर में बीते 19 मार्च को हुई मारपीट में जख्मी वार्ड सचिव ने देर रात उपचार के दौरान पटना में दम तोड़ दिया. मृतक का नाम मंटू पासवान है, जो 33 वर्ष का था. वह बलियावन निवासी व गांव का वार्ड सचिव था. उसके फर्द बयान पर गांव के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सभी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर हैं.

बताया जा रहा है कि बलियावन गांव में बीते 19 मार्च को वार्ड सचिव के चयन को लेकर मंटू पासवान को गांव के ही पांच लोगों ने उसके घर में घुस कर लोहे के रॉड, पिस्टल के बट और पत्थर से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था.

इसे भी पढ़ें:बिहार एसटीएफ ने आरा स्टेशन से दो कुख्यात हथियार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटना के करीब पांच दिनों बाद जख्मी मंटू को एम्स में होश आया था. इस मामले को लेकर 1 अप्रैल को इलाज के क्रम में जख्मी मंटू पासवान ने पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया था. इसमें गांव के ही सिद्धनाथ पासवान, वीरू पासवान, शेरू पासवान, राजेंद्र पासवान और दुर्गा पासवान को आरोपी बनाया था.

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान पटना में देर रात मंटू की मौत हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़ें:दरभंगा में कोर्ट ने 10 साल की बच्ची की हत्या मामले में 7 महिलाओं को सुनायी आजीवन कारावास की सजा

Related Articles

Back to top button