
Ranchi: झारखंड से भेजी गयी अफीम से स्मैक बनाकर झारखंड सहित अऩ्य राज्यों में तस्करी की जाती है. इसका खुलासा तब हुआ, जब हाल ही में झारखंड के चतरा जिले के दरियातु निवासी कुष्णा दांगी बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा. पुलिस को पुछताछ में बताया कि वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर के स्मैक तस्करों को बड़े पैमाने पर अफीम सप्लाई करता है. इसी से ही स्मैक तैयार की जाती है. बरेली के स्मैक तस्कर खुद ही अफीम से स्मैक बनाकर उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में सप्लाई करते है.
गौरतलब हो कि बीते सोमवार को बरेली पुलिस स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रिहासत की आठ करोड़ रुपए की संपत्ति सीज कर दी. पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके पुत्र युसूफ अंसारी व पत्नी शकीना के नाम पर आवासीय भूमि, कृषि भूमि, आलीशान मकान ध्वस्त किया. साथ ही आशियाना बैंक्वेट हॉल व 6 वाहनों को सीज कर दिया. फतेहगंज पश्चिमी निवासी स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रिहासत जेल में बंद है. आरोपी हाल ही में 480 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था. कुख्यात स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रिहासत इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है. नन्हे लंगड़ा उर्फ रिहासत व उसका परिवार कई वर्षों से स्मैक तस्करी का धंधा से जुड़ा है. नन्हे लंगड़ा स्मैक सप्लाई का काम उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड तक करता था.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सड़कों पर तय लोड कैपासिटी से भारी वाहनों का परिचालन, हो रही क्षति, बनेगी ठोस नीति




