ELECTION SPECIALJamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jharkhand Panchayat Election 2022 – घाटशिला में मुखिया के 2, वार्ड सदस्य के 5 और पंसस के लिए 2 लोगों ने भरा परचा

Ghatsila  : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में घाटशिला प्रखंड कार्यालय में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को मुखिया पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी धरमबहाल पंचायत के बनाव मुर्मू ने नामांकन किया. जबकि वार्ड सदस्य के लिए विभिन्न पंचायतों में कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. पिछले दो दिन में कुल मिलाकर मुखिया के लिए एक और वार्ड सदस्य के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है.

पंचायत समिति की बात करें, तो मंगलवार को डुमरिया, घाटशिला और गुड़ाबांदा मिलाकर कुल चार लोगों ने नामांकन किया. मुखिया के लिए सोमवार को 44 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा था, वहीं मंगलवार को कुल 20 लोगों ने नामांकन फार्म लिया. कुल मिलाकर अभी तक 22 पंचायतों के लिए 64 लोग नामांकन पत्र खरीद चुके हैं. बुधवार को मुखिया समेत अन्य पदों के लिए ज्यादा नामांकन दाखिल होने की उम्मीद है. वार्ड सदस्य के लिए सोमवार को 47 लोगो ने नामांकन पत्र खरीदा था, वहीं मंगलवार को 40 लोगों ने नामांकन पत्र लिया. कुल मिलाकर घाटशिला प्रखंड के 262 वार्डों में अभी तक 87 लोग वार्ड सदस्य के लिए फार्म खरीद चुके हैं. पंचायत समिति के लिए मंगलवार को घाटशिला से 19, मुसाबनी से 12, डुमरिया से 9 और गुड़ाबांदा से आठ लोगों ने फार्म लिया. वहीं सोमवार को घाटशिला से 29, मुसाबनी से 19, डुमरिया से 7 और गुड़ाबांदा से तीन लोगों ने फार्म खरीदा था.

इसे भी पढ़ें – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 : मंगलवार को 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Related Articles

Back to top button