Jharkhand PanchayatRamgarh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 : मंगलवार को 32 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Ramgarh : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण में दुलमी, चितरपुर एवं गोला प्रखंड में चुनाव होना है. इसके लिए नामांकन की आखिरी तिथि 23 अप्रैल 3:00 बजे तक निर्धारित है. इसी क्रम में मंगलवार को अलग-अलग पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा. जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दुलमी प्रखंड से 2 महिलाओं, चितरपुर प्रखंड से 4 महिलाओं एवं 5 अन्य, गोला प्रखंड से 6 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा.

मुखिया पद के लिए दुलमी प्रखंड से 1 महिला एवं 2 अन्य, चितरपुर प्रखंड से 1 महिला एवं 1 अन्य, गोला प्रखंड से 3 महिलाएं एवं 5 अन्य ने नामांकन पत्र भरा.

पंचायत समिति सदस्य के लिए दुलमी प्रखंड से 2 अन्य ने नामांकन पत्र भरा. वहीं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया

शनिवार को 452 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मद्देनजर शनिवार को पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए 47, मुखिया पद के लिए 91, वार्ड सदस्य पद के लिए 307 एवं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए 7 कुल 452 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा.

इसे भी पढ़ें:सपा ने दी चेतावनी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान

Related Articles

Back to top button