Education & CareerJharkhandRanchi

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नियम विरुद्ध करायी जा रही पीएचडी, हो जांच

Ranchi : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नियम विरुद्ध पीएचडी करायी जा रही है. इस यूनिवर्सिटी में जब एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है तो किस नियम के तहत यहां कोर्स चल रहा है. इसके अतिरिक्त अवैध तरीके से यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्ति की जांच आदि की मांग को लेकर एनएसयूआइ ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया.

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया एवं यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति एवं कुलसचिव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया

इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • 12 जनवरी 2022 से विश्वविद्यालय में रिक्त कुलपति के पद पर नियुक्ति अविलंब की जाये.
  • विश्वविद्यालय में अवैध रूप से आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने एवं अवैध रूप से नियुक्त किये गये आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल पूर्व पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाये एवं अवैध रूप से नियुक्त आउटसोर्स एजेंसी के कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये.
  • विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लेब्रोटरी के लिए लगभग 50 कंप्यूटर्स की क्रय की जांच की जाये और क्रय किये गये कंप्यूटर्स का इस्तेमाल लैब में नहीं होने के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाये.
  • विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा किये गये क्रय एवं निविदा के कार्यों की स्वतंत्र समिति से जांच करायें.
  • यथाशीघ्र विश्वविद्यालय के लिए संविधि अर्थात एस्टेचुट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये.
  • विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता प्राप्त सभी संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन विश्वविद्यालय द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाये.
  • विश्वविद्यालय में जब नियमित एक भी शिक्षक नहीं हैं तो किस प्रावधान के अंतर्गत Ph.D. पाठ्यक्रम का संचालन हो रहा है. इसकी गंभीरता से जांच करायें.
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा एवं बीटेक सत्र 2018- 2022 और 17-20 के बैक पेपर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन विशेष परीक्षा अविलंब ली जाये एवं परीक्षा आयोजित कराने को लेकर जल्द से जल्द फॉर्म भरने की तिथि और परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाये.
  • विश्वविद्यालय के भवनों में अवैध रूप से रहनेवाले सभी आउटसोर्स कर्मियों को तत्काल हटाया जाये एवं इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को चिन्हित कर प्रशासनिक कार्रवाई की जाये.

मौके पर अमन यादव, आकाश बाबा, राहुल महतो, प्रणव, विशाल, संतोष आदि लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर के स्कूल में सनसनी : पहली मंजिल की मुंडेर पर खड़ी छात्रा को देख मचा Call the Teacher का शोर, जानिये क्या है माजरा

Related Articles

Back to top button