
Jabalpur : सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर डिलीवरी ब्वॉय की जमकर पिटाई कर रही है.
हैरानी की बात ये है कि किसी ने डिलीवरी ब्वॉय को बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि लोग तमाशा देखते रहे. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हैं.
तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
#MadhyaPradesh: A girl beat up a biker with shoes near Russel Chowk of #Jabalpur district on Thursday evening after the youth arrived from wrong side and collided with her scooty.@fpjindia Video pic.twitter.com/ix9W7Kr5cE
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 15, 2022
इसे भी पढ़ें:सपा नेता की दबंगई, मंदिर के अंदर दो भक्तों को लात-घूंसों से पीटा, देखें वायरल हुआ VIDEO
इसलिए शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर का बताया जा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़की डिलीवरी ब्वॉय की जूती से पीट रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, रसेल चौक के पास डिलीवरी ब्वॉय की बाइक उसकी स्कूटी से टकरा गई. जिसके कारण लड़की को हल्की चोट लग गई. लड़की गुस्से में आ गई और डिलीवरी ब्वॉय को सरेआम पीटने लगी. कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने लड़की को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी.
पहले तो लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय की जूती से पिटाई की और फिर पैर से मारने लगी. इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे. तो पहले वीडियो देखें…
इसे भी पढ़ें:IBF बैंटमवेट विश्व चैंपियन Ebanie Bridges का छलका दर्द, कहा- लोग मेरा टैलेंट नहीं सिर्फ BODY और कपड़े देख रहे
बीच सड़क लड़की का तांडव
कुछ समय तक लड़की का ये हाई वोल्टेज ड्राम चला. स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त लड़की फोन पर बात कर रही थी.
हालांकि, ये लड़की कौन है अब तक इसकी पहचान नहीं नहीं हो सकी. किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या कहती हैं पुलिस
इधर, इस पूरे मामले को लेकर ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल का कहना है कि हमें इस मामले को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. लेकिन, इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.
इसे भी पढ़ें:पूर्व सीएम के सलाहकार सुनील तिवारी को राहत, हाइकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर लगायी रोक




