JharkhandLead NewsNEWSRanchi

JSCA चुनाव की प्रक्रिया शुरू, प्रेसिडेंट सहित कमिटी मेंबर्स के लिये होगी जोर आजमाइश   

Ranchi: कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर स्थित जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के मैनेजमेंट के लिए चुनावी रेस फिर शुरू है. सेशन 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिये एक मई को चुनाव होंगे. धुर्वा (रांची) स्थित जेएससीए स्टेडियम में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी. जेएससीए का चुनाव बेहद प्रतिष्ठापरक और चर्चित माना जाता रहा है. ऐसे में इस चुनाव में प्रेसिडेंट (एक पद) सहित वाइस प्रेसिडेंट (एक पद), सचिव (Honorary, एक पद), ज्वाइंट सेक्रेटरी (Honorary, एक पद), ट्रेजरर (एक पद), कमिटी मेंबर्स (5 पद) और जिला रिप्रजेंटेटिव (4 पद) के लिए एक से एक अभ्यर्थी जोर आजमाइश करते दिखेंगे. मतलब कुल 14 पदों पर एक मई को जेएससीए का चुनावी रोमांच देखने को मिलेगा.

ऐसे करना होगा आवेदन

जेएससीए की ओर से एनएन पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. पांडेय के मुताबिक जेएससीए मैनेजमेंट के लिये चुनावी प्रक्रिया आज से (18 अप्रैल) शुरू है. योग्य कैंडिडेट अपना नॉमिनेशन निर्धारित प्रपत्रों में कर सकते हैं. तरीके से आवेदन भरने और इस पर अपना साइन करने के बाद जेएससीए स्टेडियम, रांची के ग्राउंड फ्लोर स्थित जेएससीए एकेडमी बिल्डिंग में सीलबंद करते हुए जमा कर सकते हैं. सुबह 10 बजे से 12 बजे दोपहर तक निर्धारित अवधि में ही आवेदन जमा होगा. आवेदन जमा करने को 23 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित है. 23 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी. वैध नामांकन और कैंडिडेट की लिस्ट इसी दिन शाम 5 बजे जारी कर दी जायेगी. 25 अप्रैल की दोपहर 12 बजे तक इच्छुक कैंडिडेट नाम वापसी करा सकते हैं. 25 अप्रैल को ही दोपहर 2 बजे फाइनल कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी जानी है.

Related Articles

Back to top button