Education & CareerJharkhandRanchi

#CLAT के पैटर्न में हुआ बदलाव, अब LLB में 50 फीसदी अंक लाने वाले भी दे सकेंगे परीक्षा

Ranchi: क्लैट कंसोर्टियम के निर्णय के बाद कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के क्वेश्चन पैटर्न और एग्जामिनेशन एबिलिटी में बदलाव किया गया है.

क्लैट- 2020 में हुए बदलाव के तहत अब एलएलएम में प्रवेश के लिए एलएलबी में 50 फीसदी अंक हासिल किये हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

वहीं इस बार एलएलएम की परीक्षा में पूछे जाने वाले दो प्रश्नपत्रों में से पहले पेपर में न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बाबूलाल ने कहा ‘अभी कुछ भी तय नहीं’…न्यूज विंग को बतायी पूरी कहानी

पहला पेपर पास करने वाले उम्मीदवार का ही दूसरे पेपर की होगी जांच

इस बार प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने का फैसला किया गया है. साथ ही प्रश्न पत्र के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन किया गया है.

जानकारी के मुताबिक एलएलएम में दाखिले के लिए क्लैट का पहले प्रश्न पत्र (वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र) को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा.

पहले पेपर में न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाने वाले परीक्षार्थी का ही दूसरे प्रश्न पत्र (वर्णनात्मक प्रश्न पत्र) का मूल्यांकन किया जायेगा.

दोनों पेपर के मूल्यांकन के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : पैरों के सहारे हौसले की उड़ान भर रही है दिव्यांग बसंती, पीएम मोदी के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली नौकरी

55 फीसदी अंक की अनिवार्यता हुई समाप्त

अब तक एलएलएम में दाखिले के लिए एलएलबी में 55 फीसदी अंक होना जरूरी था. इस बार से 5 फीसदी अंक की कटौती कर दी गयी है.

इसके अनुसार एलएलबी में 50 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थी भी एलएलएम में दाखिले के लिए क्लैट में बैठ सकते हैं. वहीं  एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए 45 फीसदी अंक एलएलबी में होना जरूरी है.

रांची लॉ यूनिवर्सिटी में है झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए 20 सीट

देश के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से रांची नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी शामिल है. यहां एलएलएम की कुल 40 सीट है. इसमें से 20 सीटें केवल झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए सुरक्षित हैं.

20 सीट में से 09 सीट सामान्य श्रेणी के स्टूडेंट के लिए, 1 सीट सामान्य श्रेणी के इबीसी स्टूडेंट के लिए, 04 सीट एसटी, 02 सीट एससी, 02 सीट इबीसी और 02 सीट बीसी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए है. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची से एलएलएम की फीस 20 लाख 3000 हजार रुपये है.

इसे भी पढ़ें : DoubleEngine की सरकार का कमाल! 52 लाख में बनी और 32 लाख सालाना मेंटेनेंस वाली CMO की साइट 20 दिनों से बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button