
Jamshedpur : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना में वाहन चलाने वाले निजी चालक उत्तम राणा के बेटे बापून राणा की शनिवार रात करंट लगने से मौत हो गयी. बापून जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोमजुड़ी का रहने वाला था. नरवा गेट के पास उसकी लेडीज कॉर्नर की दुकान है. जानकारी देते हुए पिता उत्तम ने बताया कि बेटे की दुकान के बगल वाले दुकान में ढलाई का काम होने वाला था. उस दुकान में बापून की दुकान से ही बिजली गयी थी. बापून प्लायर लेकर बिजली का तार काट रहा था, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया. गंभीर हालत में पास ही मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी अचानक ऐसी मौत से परिवार में हाहाकार मच गया है. आसपास के दुकानदार और घर-परिवार के लोग सदमे में हैं.
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : मानगो-डिमना रोड में सेंट्रल वर्ज वॉकर ट्रैक लोगों के उपयोग के लिए खुला, आईए जानते हैं क्या है विशेषता




