
Jamshedpur : सरयू बनाम बन्ना (Saryu vs Banna) मामले में शब्दबाण तीखे होते जा रहे हैं. कोविड प्रोत्साहन राशि का मामला उठाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सवाल उठाया था. बन्ना ने पूछा था कि सरयू राय शुचिता की बात करते हैं, तो विधायक होने के बाद भी मंत्री पूल के आवास में क्यों रहते हैं. शनिवार को सरयू राय ने एक सार्वजनिक वक्तव्य जारी कर इसका जवाब दिया. सरयू राय ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कल (शुक्रवार) संवाददाता सम्मेलन कर सवाल उठाया है कि विधायक होने के बावजूद वह मंत्री आवास में क्यों रहते हूैं. इसे उन्होंने उनकी (सरयू राय) नैतिकता से जोड़ा है. राय ने कहा है – “मैं बन्ना गुप्ता एवं सर्वसाधारण की जानकारी के लिए बताना चाहता हूं कि झारखंड सरकार के भवन एवं आवास विभाग ने जिस अधिसूचना से बन्ना गुप्ता सहित राज्य सरकार के 8 मंत्रियों को आवास आवंटन का आदेश निर्गत किया है, उसी अधिसूचना से कुल 38 विधायकों सहित मुझे भी आवास आवंटित किया है.” अपने बयान में सरयू राय ने कहा – “सरकार ने जो आवासीय भवन मुझे आवंटित किया, उसी भवन का उपयोग मैं आवासीय कार्यालय के रूप में कर रहा हूं. परंतु बन्ना गुप्ता को सरकार ने जो आवास आवंटित किया, वे उसकी जगह किसी अन्य मनपसंद आवास में रहते हैं. वे मंत्री हैं, उनकी मर्ज़ी.
बन्ना जी कोई दूसरा विधायक आवास अपनी सरकार से मुझे आवंटित करा दें, तो मैं वहां चला जाऊंगा. बन्ना जी की तरह मुझे किसी मनपसंद आवास की चाहत नहीं है. वे चाहें तो अपनी सरकार से मुझे कोई अन्य आवास आवंटित करा सकते हैं. वैसे इस आवास पर उनकी नज़र हो तो इसे अपने नाम से आवंटित करा लें. मैं उनके प्रयत्न के प्रतिफल की प्रतीक्षा में रहूंगा. – सरयू राय
इसे भी पढ़ें – BIG NEWS : प्रशांत किशोर संभालेंगे 2024 के चुनाव में कांग्रेस की नैया, प्रेजेंटेशन दिया तो मिला पार्टी जॉइन करने का ऑफर
सरयू राय ने कहा कि जब वे राज्य सरकार में मंत्री थे, तब जिस आवास में रहते थे, वही आवास विधायक के रूप में वर्तमान सरकार ने उन्हें आवंटित कर दिया. वे इस आवास में क्यों रहते हैं, यह सवाल उनसे पूछने के बदले बन्ना गुप्ता को इस सरकार के मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए या विधानसभा के अध्यक्ष महोदय से पूछना चाहिए अथवा जिसके हस्ताक्षर से आवास आवंटन की अधिसूचना निकली है, उससे पूछना चाहिए कि उन्होंने यह आवास उन्हें क्यों आवंटित कर दिया. राय ने कहा कि यह आवास सरकार ने उन्हें आवंटित किया, इसलिये वे इसका उपयोग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – सरायकेला : चांडिल में छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की आशंका

बन्ना जी कोई दूसरा विधायक आवास अपनी सरकार से मुझे आवंटित करा दें, तो मैं वहां चला जाऊंगा. बन्ना जी की तरह मुझे किसी मनपसंद आवास की चाहत नहीं है. वे चाहें तो अपनी सरकार से मुझे कोई अन्य आवास आवंटित करा सकते हैं. वैसे इस आवास पर उनकी नज़र हो तो इसे अपने नाम से आवंटित करा लें. मैं उनके प्रयत्न के प्रतिफल की प्रतीक्षा में रहूंगा. – सरयू राय


