JharkhandLead NewsRanchi

Ormanjhi Zoo में वायरल निमोनिया से हुई सात लोमड़ियों की मौत

Ranchi: ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 7 लोमड़ियों की मौत वायरल निमोनिया की वजह से हुई है. बीएयू के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये यह बात सामने आयी है. जब इस बारे में उद्यान निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि वायरस का स्ट्रेन क्या है, इसका पता लगाने के लिये जांच के नमूने आईवीआरआई को भेजे गये हैं. फिलहाल कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है.

हालांकि, अन्य जानवरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरते जा रहे हैं. हर जानवर की कुछ-कुछ घंटों पर निगरानी की जा रही है. इसके लिये अलग टीम बनायी गयी है.

इसे भी पढ़ें:गरमी का कहरः बिहार में निजी स्कूल सुबह 6:30 से 11:30 तक चलेंगे, एसोसिएशन ने लिया निर्णय

पहली लोमड़ी की मौत के बाद 6 लोमड़ियों की हुई है मौत

जानकारी के अनुसार सबसे पहले दो लोमड़ी की मौत 16 मार्च को आपसी लड़ाई के दौरान हो गयी थी. इसके बाद छह लोमड़ियों की मौत हो गई. जिसमें 23,25 व 31 मार्च को एक-एक, एक अप्रैल को दो व दो अप्रैल को एक लोमड़ी की मौत हो गयी. लोमड़ियों की मौत के बाद बिरसा जैविक उद्यान के जानवरों की सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ ओपी साहु बताते हैं कि लगातार सेंनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है. जानवरों के बचाव के हर उपाय किये जा रहे हैं. पहले इस उद्यान में लोमड़ियों की संख्या नौ थी. अब उद्यान में सिर्फ एक लोमड़ी बची है.

इसे भी पढ़ें:पूर्व डीएसपी कमल कांत प्रसाद पर 5000 का इनाम घोषित, दुष्कर्म के मामले में चल रहे फरार

Related Articles

Back to top button