
Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 के आगमन की प्रतीक्षा में सीएमपीडीआई अपने मुख्यालयों और क्षेत्रीय संस्थानों में कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्रों का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्थान के स्वर्णरेखा हॉल में योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर योग्य उत्सव मनाया गया.
सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने योग उत्सव का उद्घाटन किया. इस मौके पर मनोज कुमार ने संस्थान के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण, कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में आयोजित सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्र में विभिन्न योग आसनों/मुद्राओं का भी प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 को कमिश्नर करेंगे दौरा
इस अवसर पर सुमित कुमार, योग शिक्षक/प्रशिक्षक, संचालन प्रमुख, आर्ट ऑफ लिविंग, झारखंड ने भाग लेने वाले सदस्यों को विभिन्न योग आसनों को करने का प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया और इससे होने वाले लाभ व फायदे के बारे में बताया.

इसके उपरांत, कोयला मंत्रालय, नई दिल्ली से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्र में वर्चुअल रूप से सीएमपीडीआई के कर्मियों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें:गरमी का कहरः बिहार में निजी स्कूल सुबह 6:30 से 11:30 तक चलेंगे, एसोसिएशन ने लिया निर्णय




