BiharLead NewsNEWS

गरमी का कहरः बिहार में निजी स्कूल सुबह 6:30 से 11:30 तक चलेंगे, एसोसिएशन ने लिया निर्णय

Patna : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद श्मायल अहमद ने एसोसिएशन से जुड़े बिहार के सभी 25,000 प्राइवेट स्कूल के संचालकों से आग्रह किया है कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए निजी विद्यालय के संचालन के समय में बदलाव किया जाये.

उन्होंने कहा कि प्रातः 6:30 से 11:30 बजे तक ही विद्यालय संचालित किया जाये, ताकि छात्रों को कड़ी धूप एवं गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है. सुबह 6:30 से 11:30 की समय सीमा बच्चों के पठन-पाठन के लिए ठीक है. ठंडे वातावरण में बच्चे कुशलतापूर्वक अपनी शिक्षा प्राप्त कर अपने-अपने घरों को वापस जायेंगे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य हानि भी नहीं पहुंचेगी और शिक्षा भी परिपूर्ण रूप से प्राप्त हो पायेगी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव: छह मई को उम्मीदवार करेंगे नामाकंन, 12 को मतदान

Related Articles

Back to top button