
Bettiah : जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक सिपाही ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली है. सिपाही का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी और मामले की जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि सिपाही संजय कुमार ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जिले के राशनिंग विभाग में चल रहा है भारी गड़बड़झाला, ग्रामीण क्षेत्रों के गोदामों में समय पर नहीं पहुंच पा रहा अनाज




