
Koderma : जिले के डोमचांच थाना इलाके में अर्जुन साव की हत्या मामले में डोमचांच थाना में पदस्थापित कई पुलिसकर्मी नामजद किये गए हैं. थाना प्रभारी समेत अन्य पर भादवि की धारा 302, 201, 34 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें थाना प्रभारी शशिकांत कुमार, एसआई विकास पासवान, एसआई नवीन होरो एवं एसआई सतीश पांडेय के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को अभियुक्त बनाया गया है. मृतक अर्जुन साव के पुत्र बीरेंद्र कुमार साव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें:Ranbir Alia Wedding : एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, नहीं होगा रिसेप्शन, जानें क्या है वजह




