
Giridih : देशभर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई जा रही है. डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्र 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाता है. गिरिडीह में भी बाबा साहेब को याद किया गया. झामुमो के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, अजीत कुमार पप्पू समेत कई लोगों ने बाबा साहेब को याद किया.
सदर विधायक सोनू ने शहर के अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद बाबा भीमराव अबेंडकर पुस्तकालय निर्माण समिति की ओर से बाबा भीमराव अंबेडकर भवन में ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां सदर विधायक ने बाबा साहेब को देश का धरोहर बताया.
इसे भी पढ़ें:पटना में डीएम के आदेश पर कब्र खोदकर निकाला गया शव
पूर्व भाजपा विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भी भाजपा एससी मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे.

मौके पर पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि संविधान निर्माता ने एक अनमोल तोहफे के रुप में संविधान हमें संविधान दिया है.
इसे भी पढ़ें:Ranbir Alia Wedding : एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, नहीं होगा रिसेप्शन, जानें क्या है वजह
कार्यक्रम के दौरान भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष रणबहादुर पासवान, महामंत्री प्रकाश दास, शंकर दास, सुशील दास, बबलू दास समेत कई लोग मौजूद रहे.
गुरुवार की शाम हिंदू संगठन विहिप और बजरंग दल की तरफ से भी अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर संगठन के झारखंड प्रांत के अनूप यादव, गौरक्षा प्रमुख रविशंकर पांडेय, रीतेश पांडेय, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, एक्सीडेंट में दो जवान शहीद




