JamshedpurJharkhand

Ambedkar Jayanti 2022: पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम शुरू, कॉलेज के सचिव टुडू ने रक्तदान कर किया उद्घाटन

Patamda: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के मौके पर गुरुवार को पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला में सुबह 9 बजे बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान कॉलेज परिवार के अन्य सदस्यों ने भी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया. जयंती के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला के शासी निकाय के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने रक्तदान कर किया.

मौके पर प्राचार्य डॉ सुमंत कुमार सेन, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, जमीनदाता बुद्धेश्वर महतो, प्रो. विश्वनाथ महतो, गौतम गोराई, टीआर चंद्रशेखर महतो आदि मौजूद थे. इसके अलावे स्वास्थ्य जांच शिविर में जमशेदपुर से आये प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार समेत अन्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें कॉलेज परिवार की ओर से मुफ्त में दवाइयों का वितरण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Satuaan Fest: लोकपर्व सतुआन आज, नई फसलों के ल‍िए सूर्य के आभार का द‍िन

Related Articles

Back to top button