
New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान उपहार के रूप में प्राप्त एक महंगा हार एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए में बेच दिया गया था. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को उपहार के रूप में प्राप्त हार को तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) में भेजना चाहिए था, जो कि उन्होंने नहीं किया.
आरोप के मुताबिक, इमरान खान को मिला यह हार पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दिया गया था, जिन्होंने इसे लाहौर के एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए बेच दिया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच एजेंसी एफआईए ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक उपहारों को आधी कीमत देकर अपने पास रखा जा सकता है, लेकिन इमरान खान ने इसके एवज में कुछ लायक रुपए ही जमा किए. यह अवैध है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur dimna Accident: डिमना चौक पर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत, मुखियाडांगा का था विश्वजीत
तोशाखाना में जमा करना होता है उपहारों को
कानून के अनुसार, राज्य के अधिकारियों को गणमान्य व्यक्तियों से मिलने वाले उपहारों को तोशाखाना में जमा करना होता है. यदि वे उपहार जमा करने या कम से कम आधी कीमज जमा करने में विफल रहते हैं तो इसे अपराध माना जाता है.
आपको बता दें कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने.
इसे भी पढ़ें : Ranchi में टैक्स डिफॉल्टरों पर शिकंजा : 30 प्रतिशत लोगों ने ही जमा कराया रोड टैक्स, जिला प्रशासन का सख्त रुख, सात दिनों का समय




