BiharLead News

बिहार: स्वास्थ विभाग में 33 स्टाफ नर्स ग्रेड ए की नियुक्ति को ले फर्जी आदेश, होगा केस

Patna: स्वास्थ्य विभाग में ग्रेड ए नर्स की फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. दरअसल, स्वास्थ विभाग को जानकारी मिली है कि 33 लोगों की नियुक्ति पत्र देकर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में पदस्थापित भी कर दिया गया. लेकिन विभाग से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था. जिसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई तो न सिर्फ पदस्थापना, बल्कि पूरी नियुक्ति को ही फर्जी पाया गया.

जिसके बाद स्वास्थ विभाग के प्रमुख निदेशक ने सचिवालय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और नियुक्ति पत्र जारी करने पदस्थापना पत्र जारी करने वाले लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है. मामला दर्ज होने के बाद सचिवालय थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में सभी जिला अधिकारी और सिविल सर्जन को पत्र भेजकर अपने स्तर से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button