
Motihari: जिले में बुधवार को अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर घायल कर दिया है. गंभीर हालत में शिक्षक को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तुरकौलिया बॉडर के पास मंगनुआ की है. जख्मी शिक्षक की पहचान आनंद सहनी के रूप में कई गयी है. शिक्षक आनंद गायघाट चौक के रहने वाले है और उत्क्रमित हाई स्कूल जयसिंहपुर मे पदस्थापित है. जख्मी शिक्षक के अनुसार शिक्षिका पत्नी को विद्यालय छोड़कर अपने स्कूल जा रहा था. इसी दौरान अपराधियो ने घेरकर गोली मार दी. घायल शिक्षक ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार थे. फिलहाल, गोलीबारी की घटना के बाद हरसिद्धि पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: हरिहरगंज में रात्रि प्रहरी की चाकू मारकर हत्या




