Education & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: दयानंद पब्‍लि‍क स्‍कूल का वर्कशॉप क्‍यों रहा खास, आपको जरूर जानना चाह‍िए.

Jamshedpur: कोरोना की वजह से दो वर्ष बाद स्कूल पहुंच रहे छोटे बच्‍चों के लिए यंग इंडियंस संस्था और दयानंद पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया. वर्कशॉप में स्कूली बच्चों को रोड सेफ्टी, गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने समेत कई अन्य चीजें सिखाई गई.
इस वर्कशॉप में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र शामिल हुए. सभी को रोड सेफ्टी, गर्मी में खुद का बचाव, शिक्षकों से बातचीत, क्लास में सहपाठियों से व्यवहार जैसे कई चीजें सिखाई गई. स्कूल की प्राचार्या ने कहा कि दो वर्षों से स्कूल बंद था. अब दोबारा बच्चों को इन तमाम चीजों का अभ्यास करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : आज दोपहर तीन बजे से लगी No Entry, जानिए 11 अप्रैल तक कैसी रहेगी यातायात व्यवस्था

Related Articles

Back to top button