
Jamshedpur : साकची बाजार स्थित फैशन वर्ल्ड में नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गयी. इससे देखते ही देखते पूरे दुकान में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर पहुंची. उसके बाद मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल घटना में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है. फिर भी दुकानदार को लाखों का नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस भी मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
इस मामले में दुकान के संचालक कुलदीप सिंह के साथ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. इस दौरान दुकान के उपरी तल्ले पर स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है. इसका आभास अगल-बगल दुकानदारों को तब हुआ जब उन्होंने देखा कि दुकान से धुंआ निकल रहा है. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कुलदीप सिंह को दी. तब तक आग की लपटें देख दुकान में एकाएक अफरा-तफरी मच गई. फिर भी समय रहते सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर आ चुकी थी. नतीजन थोड़ी मशक्कत के बाद ही सही, लेकिन जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे एक बड़ी घटना टल गई, नहीं तो घटना बड़ी हो सकती थी. वैसे इससे पहले भी फैशन वर्ल्ड में दो बार आग लग चुकी है. वहीं पिछले महीने दुकान में चोरी भी हुई थी. फिलहाल पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच में जुटी हुई है. वहीं, घटना में हुये नुकसान का सही आंकलन किया जा रहा है.
घटना की सूचना पाकर सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका भी वहां पहुंचे. मूनका ने कहा है कि साकची बाजार में सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाना होगा, साथ ही आग्निरोधी उपकरणों का रखरखाव कर उन्हें सक्रिय सरना होगा,
इसे भी पढ़ें – गरीब बनकर होटल मालिक समेत अन्य उठा रहे थे अनाज, प्रशासन ने भेजा नोटिस, जुर्माना नहीं देने पर FIR




