JharkhandLead NewsRanchi

रांची में सरहुल पर्व की धूम, सीएम हेमंत भी हुए शामिल, कहा- आदिवासी द्वेष और घृणा से कोसों दूर

Ranchi: राजधानी रांची सहित राज्यस के अन्ये जगहों पर प्राकृतिक‍ पर्व सरहुल की धूम रही. इस मौके पर राजधानी रांची में आदिवासी छात्रावास व सिरम टोली सहित कई जगहों पर सरहुल पूजा का आयोजन किया गया. सिरम टोली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. सिरमटोली में मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान से पूजा किया. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: चार दशकों में करोड़ों खर्च के बावजूद राज्य की बड़ी सिंचाई परियोजनाएं अधूरी

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासियों की पहचान उनकी संस्कृति से ही है. आदिवासी प्रकृति की जड़ है. सरकार का निरंतर प्रयास है कि आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति को कैसे मजबूत बनाया जाये. दो साल बाद सरहुल में उत्साह दिख रहा है. शहर के लोग चाहे वो गरीब हो या अमीर सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं और पर्व में शामिल होकर संस्कृति को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. वहीं, आदिवासी हॉस्टल में धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल महामारी के कारण सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध था लेकिन, आज सरहुल पर्व में काफी उत्साह दिख रहा है.

 

मंच पर आते ही बच्ची को गोद में उठाया

सिरम टोली में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य मंच की तरफ ले जाया गया. मंच पर दो छोटी बच्ची लाल पाड़ वाली साड़ी पहनकर मुख्यमंत्री के स्वागत में खड़ी थी. मुख्यमंत्री मंच पर आते ही बच्ची को गोद में उठा लिया और तसवीरें खिंचवायीं.

आदिवासी द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद एक बार पुनः हम सब एकत्रित हुए हैं. अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद अनुभूति होती है. हम जहां भी हैं, वहां सभी के साथ मिलकर अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं. आदिवासी हमेशा से द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं. मुख्यमंत्री ने कहा सभी लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होते रहते हैं. हमें भी आदिकाल से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है.

हॉस्टल में होंगे रसोईया और चौकीदार

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल्स का जीर्णोद्धार कर हॉस्टल की सभी खामियों को दूर किया जा रहा है. अब इन बालक – बालिका छात्रावास में रसोईया और चौकीदार की व्यवस्था होगी. यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को भोजन भी सरकार उपलब्ध कराएगी. हॉस्टल को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार ने आदिवासी बच्चियों के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें शहर आकर पढ़ाई करने में असुविधा ना हो.

इसे भी पढ़ें : SENIOR NATIONAL MENS HOCKEY CHAMPIONSHIP में भाग लेने को हॉकी झारखंड की टीम भोपाल रवाना

Related Articles

Back to top button