
Giridih: गांवा थाना क्षेत्र के दुद्घपनिया के जंगल में ढीबरा का अवैध खदान धंसने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के अनुसार घटना में दो मजदूर के दबने की आशंका है. घटना की पुष्टि करते हुए गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना भी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर निकल रए है. फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है की दुधपनिया पहाड़ी के जंगल में माइका का खदान धंसने से कोई बड़ी घटना हुई है या सिर्फ खदान धंसा है. वहीं दूसरी तरफ गांवा रेंजर अनिल कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है.
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद बवाल, आक्रशितों ने पुलिस वाहन फूंका, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल




