
Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार में आज सुबह अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर गोली चलाई थी. हालांकि गोली मिस फायर होने की वजह से जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक बाल-बाल बच गए. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की और दो शूटरों को गिरफ्तार भी कर लिया है. गिरफ्तार शूटर का नाम जुनैद और छोटन है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार शूटर ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई है. गिरफ्तार शूटर के पास से एक देसी कट्टा और दो खोखा बरामद हुई है.
पैसे देकर जमीन कारोबारी पर चलाई गई है गोली
गिरफ्त में आये शूटरों ने पुलिस के सामने सनसनी खेज खुलासा की है. जुनैद और छोटन ने बताया कि पैसे देकर जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक पर गोली चलाई है. जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक अपने इलाके में जमीन का कारोबार बड़े पैमाने कर रहा था और वह जमीन का कारोबार में अपना धमक बना लिया था. जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक के बढ़ते कदम को रोकने के लिए गोली चलाई गई. बेड़ो थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले में और कई लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के गांवा में धंसा माइका खदान, दो मजदूर के दबने की आशंका




