
Inflation, Petrol-Diesel Price Increase
NewDelhi: पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. देश में पिछले 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. बेशक, वृद्धि पैसों में हो रही है लेकिन पिछले 14 दिनों में 8.40 रुपये की कुल वृद्धि हो चुकी है. सोमवार को पेट्रोल व डीजल में 40-40 पैसे की वृद्धि हुई है. आज की वृद्धि के साथ रांची में पेट्रोल 107 रुपये प्रति लीटर को क्रास कर गया है.
मालूम हो कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्ति के बाद 22 मार्च से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. इस दौरान 24 व एक अप्रैल ही ऐसा दिन रहा, जब कीमतों में वृद्धि नहीं हुई. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर को क्रास कर चुका है. इसी तरह आर्थिक राजधानी मुंबई में 118.83 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई है, इसके बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है.




