JharkhandPalamu

पलामू: 4 अप्रैल से गढ़वा रोड जंक्शन नहीं जाएगी पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, धनबाद रेलमंडल ने जारी की समय सारिणी

Palamu: पटना-गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड के रास्ते सिंगरौली तक चलने वाली ट्रेन संख्या 13349 एवं 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस अब 4 अप्रैल से गढ़वा रोड तक नहीं जाएगी. यानी 4 अप्रैल से गढ़वा रोड जंक्शन के रेल यात्री पटना-सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से वंचित रह जाएंगे.

पटना से सिंगरौली जाने के क्रम में यह ट्रेन अब सिगसिगी रेलवे स्टेशन से गढ़वा लिंक केबिन-गढ़वा होते हुए सिंगरौली के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं सिंगरौली से पटना जाने के क्रम में भी यह गढ़वा से गढ़वा लिंक केबिन होते हुए सिगसिगी के लिए चली जाएगी.

बता दें कि पिछले वर्ष 7 दिसंबर 2021 को सीआरएस, कोलकाता ए.एम. चौधरी द्वारा गढ़वा रोड लिंक केबिन-गढ़वा के बीच नवनिर्मित विद्युतीकृत रेलखंड का निरीक्षण एवं तीव्र गति से स्पीड ट्रायल भी किया गया था.

रेलवे के अनुसार गढ़वा लिंक केबिन के शुरू हो जाने के कारण सोन नगर-डेहरी ऑन सोन की ओर जाने वाली गाड़िया अब गढ़वा से गढ़वा लिंक केबिन के रास्ते सिगसिगी होते हुए सोन नगर के लिए निकल जाएगी. वहीं डेहरी ऑन सोन-सोन नगर से आने वाली गाड़िया सिगसिगी-गढ़वा लिंक केबिन के रास्ते गढ़वा होते हुए चोपन की ओर निकल जाएगी.

इससे गढ़वा रोड जंक्शन पर ट्रेनों का शंटिंग ख़त्म हो जाएगा और इसके साथ-साथ इस स्टेशन पर इंजन रिवर्सल भी नहीं करना पड़ेगा. इससे एक ओर जहां संरक्षा में तो वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर इससे समय की भी बचत होगी.

धनबाद मंडल से जारी हुआ टाइम टेबल

धनबाद रेल मंडल से जानकारी दी गयी है कि गाड़ी संख्या 13349/13350 पटना-सिंगरौली-पटना के मार्ग में परिवर्तन एवं गढ़वा रोड से ठहराव वापस दिनांक 04.04.2022 से किया जा रहा है जो भाया सिगसिगी-गढ़वा रोड-गढ़वा के बदले सिगसिगी-गढवा लिंक केविन-गढवा होकर चलेगी. समय सारणी के अनुसार 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस गढवा रात्रि आगमन 01.50 प्रस्थान 01.55 बजे, नगर उंटारी आगमन 02.25 प्रस्थान 02.27, दूधीनगर आगमन 02.56 प्रस्थान 02.58, रेणुकूट आगमन 03.30 प्रस्थान 03.32, चोपन आगमन 04.10 प्रस्थान 04.40, सिंगरौली आगमन 06.45। वापसी में 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का सिंगरौली से प्रस्थान 18.40, चोपन आगमन 19.45 प्रस्थान 20.15, रेणुकूट आगमन 20.48 प्रस्थान 20.50, दूधीनगर आगमन 21.11 प्रस्थान 21.13, नगर उंटारी आगमन 21.42 प्रस्थान 21.44, गढवा आगमन 22.45 प्रस्थान 22.50. निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : The Kashmir Files के न‍िर्माता लेकर आ रहे एक और फ‍िल्‍म, ये रही पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button