JharkhandLead NewsRanchi

पाकुड़ः घर के अंदर बम बनाने के दौरान धमाका, युवक जख्मी

Ranchi : पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखनपुर स्थित एक घर के अंदर बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से एक युवक का हाथ जख्मी हो गया. घायल युवक सुखू शेख को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद आऱोपी युवक सुखू शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया. घटनास्थल से बारूद के अलावा बम बनानेवाले अन्य सामान बरामद किये गये हैं.

शुक्रवार की सुबह लखनपुर गांव निवासी सुखू शेख के मकान में जोरदार विस्फोट हुआ. इसकी आवाज से गांव में सनसनी फैल गयी. अनहोनी की आशंका से लोग घटनास्थल की तरफ भागे.

यहां एक घर में सुखू शेख घायल अवस्था में पड़ा था. उसके हाथ में जख्म थे. बम बनाने के दौरान विस्फोट की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:Ram Navami 2022: अखाड़ा जुलूस न‍िकालने की इजाजत से सम‍ित‍ियों में उत्‍साह, जम्‍बू अखाड़ा ने की है खास तैयारी, जान‍िए

Related Articles

Back to top button