Fashion/Film/T.VLead NewsWorld

Hollywood की Die Hard सीरीज के स्टार एक्शन हीरो Bruce Willis को हुई गंभीर बीमारी, छोड़नी पड़ी ऐक्टिंग

New Delhi : हॉलीवुड की डाई हार्ड’ फ्रैंचाइज़ी और अन्य ऐक्शन फिल्मों के हीरो ब्रूस विलिस (67) को अफेज़िया कंडीशन होने का पता चला है. ऐक्टर के परिवार के मुताबिक, विलिस ऐक्टिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. विलिस के परिवार ने बताया, “सच में यह हमारे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय है.

क्या होता है अफेज़िया में

अफेज़िया से पीड़ित होने का पता चलने के बाद दिग्गज अभिनेता ब्रूस विलिस ने ऐक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. अफेज़िया एक ऐसा डिसऑर्डर है जिसमें मस्तिष्क में हुए नुकसान के चलते शख्स की बोलने, लिखने या लोगों की बात समझने की क्षमता खत्म हो जाती है.

डिमेंशिया, संक्रमण, स्ट्रोक और ब्रेन ट्यूमर के कारण यह डिसऑर्डर होता है. यह डिसऑर्डर आपको आपके दिमाग के उस हिस्से में डैमेज से होता है, जो लैंग्वेज एक्सप्रेशन और समझ को कंट्रोल करता है.

इसे भी पढ़ें:PM के बाद अब उपराष्ट्रपति ने भी की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सराहना, विपक्ष पर जमकर बोला हमला, देखें VIDEO

परिवार का ऑफिशियल बयान

ब्रूस के परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी करते लिखा, ‘ब्रूस के अद्भुत समर्थकों के लिए, एक परिवार के रूप में हम यह साझा करना चाहते थे कि हमारे प्रिय ब्रूस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और हाल ही में उनके अफेसिया (Aphasia) बीमारी से ग्रसित होने का पता चला है. इसके चलते उन्होंने अपने अभिनय करियर को छोड़ने का फैसला किया है, जो उनके लिए बहुत मायने रखता है.’

पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह हमारे परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है. हम आप सब के निरंतर प्यार और समर्थन की सराहना करते हैं. हम एक मजबूत परिवार के रूप में आगे बढ़ रहे हैं.

हम जानते हैं कि ब्रूस आपके लिए कितना मायने रखते हैं, जैसा कि आप सब उनके लिए रखते हैं. जैसा कि ब्रूस हमेशा कहते हैं, जीते रहो और अब हम ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं’.

इसे भी पढ़ें:महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गैस सिलेंडरों पर माल्यार्पण कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

मूनलाइटिंग से पायी थी शोहरत

67 साल के ब्रूस विलिस ने 1980 में आई टीवी सीरीज मूनलाइटिंग से फेम पाया था. इसके बाद उन्होंने फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी ‘डाई हार्ड’ में काम किया. अपने चार दशक के करियर में ब्रूस विलिस ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है.

ब्रूस विलिस ने अपने करियर में एक गोल्डन ग्लोब और दो एमी अवॉर्ड्स जीते हैं. अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने ‘द वर्डिक्ट’, ‘मूनलाइटिंग’, ‘द बॉक्सिंग’, ‘हॉस्टेज’, ‘आउट ऑफ डेथ’, ‘ग्लास’ जैसी फिल्मों में काम किया.

इसे भी पढ़ें:रामनवमी की शोभा यात्रा पर सरकारी गाइडलाइन पर भड़का महावीर मंडल, कहा-इस्लामिक देशों में भी झारखंड की तरह इतनी पाबंदी नहीं

Related Articles

Back to top button