BiharCrime News

औरंगाबाद : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Aurangabad: जिले की पुलिस ने नबीनगर के चंद्रगढ़ में हुई हत्या का खुलासा शानिवर को किया है. पुलिस की माने तो पत्नी ने ही जीजा के संग मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी. पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की चंद्रगढ़ निवासी धनंजय यादव की हत्या के मामले में मृतक के पिता गोपाल यादव के लिखित आवेदन पर 21 मार्च को नबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया था. उद्भेदन के दौरान पाया गया कि मृतक की पत्नी संध्या देवी का प्रेम प्रसंग अपने ही जीजा रिसियप थाना के दुधैला निवासी लल्लू यादव के साथ चल रहा था. पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी.

इसे भी पढ़ें:विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पति को दी जान से मारने की धमकी

धनंजय की हत्या लल्लू यादव ने अपने अन्य दो साथियों-रिसियप थाना के धनु बिगहा के शिव कुमार एवं दुधैला के कृष्ण कुमार चैधरी साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हॉकी स्टिक एवं अन्य शस्त्र से मारकर की थी. सभी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया मोटरसाईकिल बीआर-26 एस 6102, चार मोबाइल एवं टूटा हुआ हॉकी स्टिक बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:Old pension scheme : सीएम की सदन में घोषणा के बाद, झारखंड के सवा लाख सरकारी कर्मियों में खुशी की लहर

Related Articles

Back to top button