
Palamu: वाहन लूट कर भाग रहे तीन इंटर स्टेट अपराधियों को जिले की छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा. अपराधियों के पास से लूट की पिकअप वाहन और लूट में इस्तेमाल एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की गयी है. तीन आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.
जानकारी के अनुसार छत्तरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर छतरपुर से जपला की ओर लूट की पिकअप गाड़ी ले कर जा रहे दो व्यक्तियों को मदनपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया. साथ ही पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर लूटी गयी पिकअप वाहन को स्कॉर्ट कर रहे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें : Bangla Protest: बंगभाषियों को नाराज कर गया रेलवे का यह कदम, कहा- जल्द फैसला बदले
वही जंगल का फायदा उठा एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा. इस संबंध में छतरपुर थाना में कांड दर्ज कर फरार अभियुक्त कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है.
छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय कलेंद्र कुमार, पिता बच्चन सिंह, परपुरा थाना, 21 वर्षीय दीपक कुमार, पिता सरोज सिंह, नरवर थाना एवं 26 वर्षीय पंकज कुमार, पिता कुंवर सिंह, थाना करहगर जिला रोहतास-बिहार के रहने वाले हैं.
छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि प्रियरंजन कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, सुभाष कुमार एवं महेंद्र भारती शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : IPL 2022 : आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का रोमांच, इस खास वजह से Tata Group भी है रोमांचित




