JharkhandLead NewsRanchi

RANCHI NEWS : NH-75 पर मुड़मा पुल के निकट बने टोल प्लाजा से टोल वसूली का ग्रामीणों ने किया विरोध

Ranchi : एनएच-75 में मुड़मा पुल के निकट बने टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया. विरोध के लिए पहुंचे चान्हो और मांडर के लोगों ने टोल टैक्स वसूली का विरोध किया.

इसे भी पढ़ें : 449 policemen and relatives को कोविड के इलाज से लेकर ब्रेन के ऑपरेशन के लिए मिलेंगे 1.23 करोड़

ग्रामीण अड़े, टोल टैक्स की वसूली नहीं होने देंगे

स्थानीय लोगों का कहना है कि चान्हो और मांडर के लोगों से टोल वसूली नहीं की जाये. ग्रामीणों ने कहा- टोल टैक्स की वसूली नहीं होने देंगे. हालांकि टोल अधिकारी ने 285 रुपये में महीने भर का परमिशन देने की बात कही. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए.

ग्रामीणों ने टोलकर्मियों को चेतावनी दी कि यहां किसी भी हाल में टोल टैक्स वसूली का कार्य नहीं होने दिया जायेगा. वही सूचना मिलने के बाद मांडर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Good News : नितिन गडकरी ने का टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान , सुनकर ख़ुशी से झूम उठेंगे वाहन मालिक

Related Articles

Back to top button