DeogharJharkhand

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 प्रतियोगिता में दुमका ने गोड्डा को 132 रन व जामताड़ा ने पाकुड़ को एक विकेट से हराया

Deoghar : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 प्लेट ग्रुप सी प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को पहला मैच दुमका व गोड्डा के बीच चटर्जी मैदान जसीडीह मे खेला गया. जिसमें दुमका ने गोड्डा को 132 रन के विशाल स्कोर से हरा दिया. वहीं कुमैठा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स देवघर में जामताड़ा व पाकुड़ के दूसरा मैच खेला गया, जिसमें जामताड़ा ने पाकुड़ को एक विकेट से हराया.

गोड्डा व दुमका के बीच खेले गये 50-50 ओवर के इस प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने छह विकेट खोकर 268 रन बनाने में सफल रही, जिसमें बल्लेबाज कृष्णा कुमार दुबे ने 74 गेंद में 97 रन तथा मोहित कुमार ने 49 गेंद में 44 रन का योगदान दिया.

इसे भी पढ़ें:Congress Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने खींचा ठेला, धकेली मोटरसाइकिल

जवाबी पारी खेलते हुए गोड्डा की टीम ने 32 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 136 रन ही बना सकी, जिसमें मोहित सिंह ने 38 गेंद में 27 रन व निकशन कुमार ने 18 गेंद में 20 रन की पारी खेली.

दुमका की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ कुमार 9 ओवर में 36 देकर 5 विकेट व मोहित कुमार ने 8 ओवर में 26 देकर 2 विकेट प्राप्त किया. बेहतर प्रदर्शन के लिए दुमका के कृष्णा कुमार दुबे को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

वहीं जामताड़ा व पाकुड़ के बीच खेले गए दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ ने 47.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 220 रन बनाने सफल रही. जिसमें निखिल दास ने 70 गेंद में 72 रन व पार्थ उपाध्याय ने 46 गेंद में 41 रन का योगदान दिया. जामताड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा मंडल ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट व धर्मेंद्र यादव ने 5.2 ओवर में 24 देकर तीन विकेट प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज 5 मामलों की जांच CBI को सौंपी

जवाबी पारी खेलते हुए जामताड़ा की टीम ने 35.1 ओवर में 9 विकेट खोकर 223 रन मैच जीत लिया. जिसमें बल्लेबाज आकाश डे ने 34 गेंद में 41 रन व अरविंद हांसदा ने 37 गेंद में 32 रन का योगदान दिया.

पाकुड़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल राय ने 9 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट व अंशुमान मिश्रा ने 6 ओवर में 49 देकर तीन विकेट प्राप्त किया. बेहतर प्रदर्शन के लिए मनू प्रसाद को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

इसे भी पढ़ें :रांची यूनिवर्सिटी ने रिनपास के एमफिल और पीएचडी कोर्सेस में एडमिशन प्रोसेस किया शुरू

Related Articles

Back to top button