
jaipur. राजस्थान की सियासत गर्म है. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी विवाद कोर्ट में पहुंच गया है. सचिन पायलट का समर्थन कर रहे विधायक कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं, सीएम अशोक गहलोत को समर्थन दे रहे विधायकों को जयपुर के एक होटल में ठहराया गया है. अब इन विधायकों का एक वीडियो सामने आया है.
गाना गा रहे हैं विधायक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले नेताओं का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में गहलोत समर्थक विधायक अंतक्षरी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी होटल के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें विधायक फिल्म देखते हुए नजर आ रहे थे.
#WATCH Rajasthan: Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot play 'antakshari' at Hotel Fairmont in Jaipur. pic.twitter.com/MfCfxaKpLM
— ANI (@ANI) July 19, 2020
सियासी ड्रामे का 10वां दिन
राजस्थान में सियासी उठापटक का आज 10वां दिन है. विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े ऑडियो टेप को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, ‘ पुलिस की जांच चल रही है, एफआईआर
भी दर्ज की जा चुकी है, फिर भी भाजपा ऑडियो टेप की जांच में रुकावट डालने के लिए सीबीआई की मांग कर रही है.”
कहां हैं पायलट खेमे के विधायक
सचिन पायलट खेमे के विधायक कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है. पायलट गुट के विधायक दिल्ली-एनसीआर में किस होटल में ठहरे हैं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.





bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.