Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : मानगो में पिस्टल बरामदगी के मामले में पुलिस को जाहीर की तलाश

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-13 से पिस्टल बरामदगी के मामले में पुलिस को जाहीर अनवर की सरगर्मी से तलाश है. इस मामले में सब इंस्पेक्टर शशि शंकर कुमार सिंह के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना मंगलवार की दोपहर की है.

मानगो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहरनगर में बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. उनके पास हथियार होने की आशंका है. इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से दो युवकों को धर-दबोचा. साथ ही एक पिस्टल भी मौके से बरामद किया गया. मामला प्रथम दृष्टया हथियारों की खरीद-बिक्री का था. हालांकि पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये युवकों की मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई. जांच में बता चला कि जवाहरनगर के रोड नंबर-13 के ही रहनेवाले जाहीर अनवर ने अवैध रूप से पिस्टल रखा था. उसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है. इसे लेकर जाहिर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके. उसके बाद ही मामले से जुड़े सभी पहलु सामने आने की उम्मीद जतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Crime Diary : सोनारी में घर घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी, यहां पढ़ें अपराध की छोटी-बड़ी खबरें

Related Articles

Back to top button