
Dhanbad : जिले के गोविंदपुर में संचालित एक अवैध कोयला डिपो में धनबाद डीसी संदीप कुमार सिंह ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है. बताया जा रहा है कि छापेमारी की सूचना लीक हो जाने के कारण कोयला तस्कर भाग निकले. साथ ही अवैध रूप से चल रहे डिपो में ताला जड़ने और अवैध कोयला से लदे ट्रकों को भगाने में भी कामयाब रहे. जेसीबी भी निकाल कर ले भागे. डीसी ने एसडीएम एवं डीएमओ को निष्पक्ष जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. धनबाद डीसी संदीप कुमार सिंह, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, सीओ रामजी वर्मा, थानेदार उमेश प्रसाद सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गोबिंदपुर में अवैध रूप से संचालित एक डिपो में छापेमारी करने पहुंचे. भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया. हलांकि, प्रशासन किसी को गिरफ्तार करने में असफल रहा.
इसे भी पढ़ें:पहले दिन 2529 लोगों ने राजभवन उद्यान का किया दीदार
डीसी ने कहा कि सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर यहां कोयला लाकर दूसरी जगह भेजा जाता है, जिस पर छापेमारी की गयी.
लेकिन ट्रक वगैरह तो नहीं मिले, अंदर में बड़े पैमाने पर कोयला है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी लोग लिप्त होंगे, उन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के श्रमिक की विदेश में मृत्यु होने पर राज्य सरकार लाएगी पार्थिव शरीर, मुआवजा भी देगी




