1st LeadHEALTHJamshedpurJharkhand

जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ.संजय अग्रवाल ने टीएमएच से क्यों दिया इस्तीफा, ये रही वजह

Jamshedpur: टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) जमशेदपुर के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ.संजय अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ.अग्रवाल को इंग्लैंड के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल एनएचएस ने अपने यहां काम करने का न्योता दिया है. तीन माह के नोटिस पीरियड पर चल रहे डॉ.अग्रवाल 13 मई तक टीएमएच में काम करेंगे.

डॉ.अग्रवाल ने बताया कि टीएमएच में 11 साल काम किया. काफी अच्छा अनुभव रहा. कभी सोचा नहीं था कि बाहर जाऊंगा, लेकिन जब अवसर मिला तो उसे स्वीकार किया. अब जब जिंदगी की जिम्मेवारियां थोड़ी कम हो गई है तो बाहर जाने का फैसला लेना आसान रहा. उम्मीद है कि इंग्लैंड में काम करने का अनुभव अच्छा रहेगा. डॉ.अग्रवाल ने कहा कि जमशेदपुर से नाता हमेशा बना रहेगा. मैं यहीं पर पैदा हुआ हूं और बड़ा हुआ हूं. ऐसे में जमशेदपुर आना-जाना रहेगा.
रिम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई


डॉ.संजय अग्रवाल ने राजेन्द्र इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रांची से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. इसके बाद सेंट्रल इन्स्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री (सीआईपी) रांची से एमडी किया और वहीं से करिअर की शुरूआत की. तीन साल तक सीआईपी में रहने के बाद टाटा मोटर्स हॉस्पिटल जमशेदपुर ज्वाइन किया. 7 साल तक टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में काम करने के बाद डॉ.संजय अग्रवाल ने टीएमएच ज्वाइन किया, जहां वे पिछले 11 साल काम किए.
30 हजार स्टूडेन्ट्स की काउंसलिंग की
डॉ.संजय अग्रवाल ने शहर के 30 हजार स्टूडेन्ट्स की काउंसलिंग की है. उनकी काउंसलिंग के चलते हजारों स्टूडेन्ट्स जीवन में बिखरने से बच गए. अंग्रेजी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीण स्कूल के बच्चों की काउंसलिंग की है.

ये भी पढ़ें-होली कब है ? कब है होली ? क्‍या आप बता सकते हैं यह क‍िस फ‍िल्‍म का डायलॉग है और किसने बोला था

Related Articles

Back to top button