JharkhandLead NewsRanchi

हजारीबाग: एकाउंटेंट कर रहे मनमानी, शिक्षकों से बिल पास कराने के लिए ले रहे 20% तक घूस, डीइओ से हुई शिकायत

Ranchi: हजारीबाग जिले के कई प्रखंडों में कार्यरत एकाउंटेंट मनमानी कर रहे हैं. आलम यह है कि बिना चढ़ावा लिए काम ही नहीं करते हैं. शिक्षकों के बिल का वाउचर पास करने के लिए इन एकाउंटेंट को 10 से 20 फीसदी घूस की राशि देनी होती है. इस बात की लिखित शिकायत झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव कुमार सत्यपाल ने हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को की है.

क्या है शिकायत पत्र में

उन्होंने अपने एप्लीकेशन में साफ़-साफ लिखा है कि प्रखंडों के एकाउंटेंट शिक्षकों से PFMS संबंधी SMC वॉउचर को पारित करने के एवज में घूस की राशि मांगते हैं. शिक्षकों से 10 से 20 फीसदी तक घूस की राशि मांगी जा रही है. उन्होंने कहा है कि इसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की मौन सहमति है.

संघ से मिली जानकारी के खर्च हुई राशि का वाउचर PFMS पोर्टल पर दिनांक 31 मार्च तक ही पारित किया जाना है परंतु लेखपालों की मनमानी रवैये के कारण वॉउचर पारित नहीं हो पा रहा है. प्रखंडों के लेखापाल प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिए हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी

बताते चलें कि हजारीबाग जिले की जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर के जिम्मे दो जिले के चार पद हैं. उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिले का काम हफ्ते में तीन दिन देखती हूं. इस तरह के किसी शिकायत की जानकारी नहीं है.
बताते चलें कि पुष्पा कुजूर मुख्य रुप से दुमका जिले की जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं. इसके अतिरिक्त इनके पास हजारीबाग जिले के आरडीडीइ, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक का भी प्रभार है.

Related Articles

Back to top button