DhanbadJharkhand

Jharkhand : BJP झारखंड प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत 10 लोगों पर विशेष कोर्ट अदालत में आरोप तय

Dhanbad : झारखंड भाजपा के प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल समेत 10 लोगों की मंगलवार को धनबाद के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में पेशी हुई. इसके बाद सभी पर कोर्ट ने आरोप तय किया. अब इन सभी के खिलाफ ट्रायल चलेगा.

जिस मामले में धनबाद कोर्ट में पेशी हुई, वह बोकारो जिले के तेनुघाट से जुड़ा है. झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान तेनुघाट में चुनाव प्रचार के क्रम में प्रशासन ने झारखंड भाजपा के प्रभारी नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज किया था.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : महिला दिवस पर जिला प्रशासन ने किया महिला अधिकारियों को सम्मानित

चूंकि, उस समय दीपक प्रकाश राज्यसभा के सदस्य नहीं थे. राज्यसभा का सदस्य होने के बाद मामले को धनबाद विशेष कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया. एमपी-एमएलए से संबंधित मामला होने कारण धनबाद के विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसी मामले में सभी आरोपितों की पेशी हुई.

धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद सभी भाजपा नेता सांसद पीएन सिंह के धनसार स्थित आवास पर पहुंचे. स्वागत में सांसद ने सभी के लिए भोज का आयोजन किया.

इसे भी पढ़ें : Actor पंकज त्रिपाठी ने पूरा किया वादा, किसानों के लिए एक अनोखे प्रोडक्ट में क‍िया निवेश, जरूर जानना चाहेंगे आप

Related Articles

Back to top button