
Giridih : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
गिरिडीह समाज कल्याण विभाग की तरफ समाहरणालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान डीसी नमन प्रियेंश लकड़ा, डीडीसी शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा ने महिला अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
महिलाओं को जिले में जनहित के मामले में काम करने के लिए सम्मानित किया गया.
समाज कल्याण विभाग द्वारा जिन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया, उसमें जिला भुर्जन अधिकारी हेमा प्रसाद, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, समाज कल्याण अधिकारी अलका हेंब्रम, स्वच्छ भारत मिशन की जिला कोऑर्डिनेटर सुषमा कुमारी समेत कई महिला अधिकारी शामिल हैं.
डीसी नमन प्रियेंश लकड़ा ने कहा कि सम्मान वैसी महिला अधिकारियों का है, जो जिला प्रशासन के समकक्ष रहकर जनहित को लेकर सक्रिय रही हैं.
इसे भी पढ़ें : Actor पंकज त्रिपाठी ने पूरा किया वादा, किसानों के लिए एक अनोखे प्रोडक्ट में किया निवेश, जरूर जानना चाहेंगे आप




