
New Delhi : फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी लेटस्ट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’(The Kashmir Files) को लेकर इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान लोगों के बेहद इमोशनल रिएक्शन सामने आ रहे हैं. ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर को कहते दिखे कि उन्हें अपनी फिल्म को और प्रमोट करना चाहिए.
ऐसे में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की टीम को फिल्म द कश्मीर फाइल्स की टीम ने अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने उन्हें शो पर लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा एक ट्वीट कर जाहिर किया है.
इसे भी पढ़ें : सदन में सरकारः लघु सिंचाई स्कीम के लिये चार सालों से घटती राशि से सिंचाई सुविधाओं पर असर, नये बजट में राहत
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक फैन ने विवेक अग्निहोत्री से जब कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर अपनी फिल्म को प्रमोट करना चाहिए, साथ ही फैन ने इच्छा जाहिर की थी कि वह कपिल के शो पर अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती को साथ देखना चाहते हैं.
इसी बात का जवाब विवेक अग्निहोत्री ने दिया था. विवेक अग्निहोत्री ने कहा- कि कॉमेडियन ने फिल्म की टीम को इंवाइट करने से इसलिए मना कर दिया है क्योंकि फिल्म में बड़े स्टार्स नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : कुष्ठ रोगी की जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से होगी दिव्यांगता से रक्षा: राज कुमार
विवेक अग्निहोत्री ने किया एक और पोस्ट
विवेक अग्निहोत्री ने एक अन्य फैन के ट्वीट का रिप्लाई कर कहा- ‘मैं डिसाइड नहीं कर सकता कुछ, पता नहीं कि कपिल शर्मा के शो पर किसको डिसाइड करना चाहिए, किसकी चॉइस से शो पर मेहमान बुलाए जाते हैं, ये उनकी चॉइस है या फिर प्रोड्यूसर्स की, पता नहीं. जहां तक बॉलीवुड का सवाल है एक बात कहना चाहूंगा , एक बार अमिताभ बच्चन ने गांधीजी को लेकर कहा था- वो राजा हैं हम रंक.’
इसे भी पढ़ें : Actor पंकज त्रिपाठी ने पूरा किया वादा, किसानों के लिए एक अनोखे प्रोडक्ट में किया निवेश, जरूर जानना चाहेंगे आप
लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर बनाई थी ‘द ताशकंद फाइल्स’
बता दें, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संदिग्ध स्थिति में ताशकंद में हुई मौत को लेकर निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ‘द ताशकंद फाइल्स’ (The Tashkent Files) फिल्म बनाई थी. इसके बाद वे अब कश्मीर में कश्मीरी पंडितों या कहें गैर मुसलमानों के नरसंहार (Kashmir Massacre) के पीड़ितों की सच्ची कहानियों (Kashmir Real Story) पर आधारित एक और चौंकाने वाली, दिलचस्प और क्रूर ईमानदार फिल्म के साथ वापस आ गए हैं.
फिल्म को लेकर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री
Well Done @vivekagnihotri sir.#TheKashmirFiles pic.twitter.com/aWyJqdVs0V
— Farrago Abdullah (@abdullah_0mar) March 5, 2022
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कहते हैं, “कश्मीर नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर लाना कोई आसान काम नहीं है और इसे बहुत संवेदनशीलता के साथ संभालना पड़ा. यह फिल्म आंखें खोलने का वादा करती है और एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी के साथ, दर्शक इस रॉ और रियल नरेटिव के माध्यम से भारतीय इतिहास की इस घटना को फिर से देख सकते हैं. ”
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग: होली-रामनवमी को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी




