Lead NewsNationalWorld

Russia Ukraine War: हंगरी से भारतीयों के आखिरी बैच के साथ लौटे मंत्री पुरी, कहा- ‘सभी को घर पहुंचाकर बहुत खुश’, देखें Video

Kyiv : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को हंगरी से भारत लौटे. ऑपरेशन गंगा के तहत हंगरी से आखिरी बैच के साथ सोमवार को वह इंडिया लौटे हैं. इन्होंने 6711 लोगों को रेस्क्यू किया. इन रेस्क्यू किए गए भारतीयों के आखिरी बैच के साथ सोमवार को वह इंडिया लौटे हैं.

ट्विटर पर जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘बुडापेस्ट से हमारे 6711 छात्रों के अंतिम बैच के साथ दिल्ली पहुंचकर काफी खुश हूं. ये युवा जब अपने घर पहुंचेंगे और जल्द ही अपने माता-पिता और परिवारों के साथ होंगे तो उनके घर में खुशी, उत्साह और राहत का माहौल होगा.

इसे भी पढ़ें:पलामू : विधानसभा घेराव करने से रोके जाने पर आजसू कार्यकर्ताओं ने किया एनएच 98 जाम, 103 गिरफ्तार

ऑपरेशन गंगा के तहत 4 मंत्रियों को मिली थी जिम्मेदारी

बता दें कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे थे. वहां हालात खराब होते देख फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन गंगा’ की शुरुआत की थी. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू और वीके सिंह को हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड भेजा था. ये देश यूक्रेन से लगे हुए हैं.

इन मंत्रियों की जिम्मेदारी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को इन देशों के बॉर्डर से निकालकर भारत भेजने की थी. वी.के. सिंह ने पोलैंड में मोर्चा संभाला था, तो हरदीप सिंह पुरी ने हंगरी में कमान संभाली थी. रोमानिया की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास थी, जबकि स्लोवाकिया से किरेन रिजिजू भारतीयों को निकाल रहे थे.

इसे भी पढ़ें:देशभर में 140 केंद्रों पर होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूजे में इसी टेस्ट स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

वायु सेना की भी ली गई मदद

यूक्रेन से फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए इंडियन एयर फोर्स की भी मदद ली गई थी. भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस से स्पेशल विमानों को भेजकर भी इंडियंस को रेस्क्यू किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:1932 के खतियान पर नीतियां तय करने को लेकर 14 अप्रैल को राज्यभर में सड़कों पर उतरेगी आजसू पार्टी

Related Articles

Back to top button