NEWS

विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सुदेश व लंबोदर भी पहुंचे

Ranchi: विधानसभा का घेराव करने जा रहे सैकड़ों आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दलादली चौक के पास रोक दिया. इससे नाराज आजसू कार्यकर्ताओं ने सरकार खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है. मौके पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक समेत पार्टी कई वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं. आजसू पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय नीति लागी करने और ओबीसी के आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित सात मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं. आजसू कार्यकर्ता विधानसभा के पास पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं. बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन समेत अन्य साजो-समान भी मौके पर है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड विधानसभा बजट सत्र: हेलमेट पहनकर कार से विधानसभा पहुंचे सुदेश महतो

विधानसभा घेराव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि कार्यकर्ता को उनके घर में घेर दिया गया है. जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका जा रहा है. इसके बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्त्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि आजसू पार्टी सात मांगो को लेकर सड़क पर हैं. जिसमें मुख्य है आरक्षण, खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, सरना धर्म कोड, बेरोजगारी, जातीय जनगणना, झारखंड के संसाधनों की हो रही लूट एवं झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देना शामिल है.

Related Articles

Back to top button