
Ranchi: विधानसभा का बजट सत्र पूरी तरह से गर्म है. विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायकों का विरोध लगातार जारी है. इस विरोध के बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कुछ अलग ढंग से विधानसभा पहुंचे. सुदेश हेलमेट पहनकर कार से विधानसभा पहुंचे. जब उनसे हेलमेट पहनकर आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज पता नहीं क्या हो गया है कि पूरे राज्य में पुलिस बल की तैनाती कुछ ज्यादा ही कर दी गयी है. इसी वजह से हेलमेट पहनकर आ गये हैं. वैसे भी सरकार ने पूरे राज्य भर में धारा-144 लगा रखी है. पता नहीं ऐसा क्या हो गया है कि सरकार ने पूरे राज्य को पुलिस छावनी में बदल दी है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand विधानसभा बजट सत्र: जेएसएससी में हिंदी पहले से ही है, इसे ऑप्शनल रखने का औचित्य नहीं :हेमंत सोरेन
डर से लोग आज मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं गये
पुलिस की तैनाती के डर से आज लोग मॉर्निंग वॉक पर भी नहीं गये. लोगों ये पता नहीं आज क्यूं इतनी पुलिस की तैनाती की गयी है. सरकार जिस तरह से रवैया अपना रही है उससे हर लोग परेशान हैं. सुदेश के हेलमेट पहनकर विधानसभा आने पर विधायक लंबोदर महतो ने इसे विरोध का हिस्सा बताया.




