
Lohardaga: मैं हेल्थ मिनिस्टर बोल रहा हूं, इनकी यह परेशानी है,मेरा पत्र जाएगा, इनको दौड़ाइएगा नहीं, इलाज कीजिएगा..ठीक है..! सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 27 फरवरी को लोहरदगा में जनसुनवाई में आम जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को कुछ यूं निर्देश दे रहे थे. बिजली विभाग के अधिकारी को जब मंत्री ने फोन कर पब्लिक के किसी समस्या का समाधान करने को कहा तो उधर से अधिकारी ने जवाब दिया- देखते हैं. जवाब सुनकर मंत्री का पारा गरम हो गया. तल्ख लहजे में बोले- आपको देखने के लिए फोन नहीं किए हैं. काम करने के लिए फोन किए हैं. जनता की जो समस्या है उसे दूर कीजिए, काम कीजिए.
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लोहरदगा में जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर आम जनता और कांग्रेस के साथियों की समस्याओं को सुना और निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। pic.twitter.com/tmmEkpwIpi
— Banna Gupta (@BannaGupta76) February 27, 2022
इसे भी पढ़ें : पलामू : लोडेड सिक्सर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 30 से लेकर तीन हजार में बेचते थे हथियार
जिला कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 57 की संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री का आवेदन दिया. आवेदन पढ़कर मंत्री संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाते और उन्हें निर्देश देते. मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जन सुनवाई में बहुत सारे मामले आए हैं. कुछ तो भूमि से संबंधित हैं, कुछ पुलिस, कुछ स्वास्थ्य, पेंशन मामले से जुड़े हैं.
मैंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए हैं. कुछ नीतिगत मामले हैं. जिन्होंने आवेदन दिया है उनको त्वरित कार्रवाई से मैंने अवगत भी कराया है. आवेदन का अध्ययन करके उचित कार्रवाई की जाएगी. इस सरकार की प्राथमिकता जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों को पूरा करना है. पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर सभी मंत्री अलग-अलग जिले में जाकर जन सुनवाई कर रहे हैं. ताकि जनता को विश्वास हो कि यह उनकी सरकार है. कल हमने जमशेदपुर में जनसुनवाई की थी आज लोहरदगा में कर रहा हूं.
इसे भी पढ़ें : देवघर : मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पुनः ली पार्टी की सदस्यता




