
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों, मुखिया व लाभुकों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा बुधवार को आयोजित वेबिनार के उद्घाटन करने के बाद संबोधित किया. इस अवसर पर झारखंड सहित पूरे देशभर में चल रही ग्रामीण विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बन रहे आवासों की स्थिति से भी अवगत हुए. वेबिनार में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के अलावा झारखंड से ग्रामीण विकास सचिव डॉ मनीष रंजन व अपर सचिव रामकुमार सिन्हा शामिल हुए. इस अवसर पर ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पूरे देश में राज्य की अच्छी उपलब्धियों पर पीपीटी के माध्यम से अपना पक्ष रखा.
डॉ. मनीष रंजन ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की उपलब्धियों एवं इस राज्य में लाभुकों की संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लाभुकों की इच्छानुसार आवास बनाये जा रहे हैं. इसके पूरे प्रावधान की भी जानकारी उन्होंने दी.
इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज
दिया जा रहा विद्युत कनेक्शन, पानी, गैस कनेक्शन
यह भी बताया गया कि लाभुकों को अभिषरण के अंतर्गत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, शौचालय, गैस कनेक्शन मनरेगा के अंतर्गत 90-95 मानवदिवस एवं पेयजल कनेक्शन के अतिरिक्त इस राज्य के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत 11 फलदार वृक्ष, दीदी बाड़ी योजना के अंतर्गत न्यूट्रिशनल किचन गार्डेन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत पशु शेड, आरसेटी, एवं डीडीयू-जीकेवाई के अंतर्गत स्किल डेवपलमेंट एवं रोजगार तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बीमा, आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.
आवासों के छत का उपयोग कर सोलर एनर्जी सोर्स की स्थापना की जा सकती है
डॉ. मनीष रंजन ने यह बताया कि आवासों के छत का उपयोग कर कलेक्टिव पावर हाउस फॉर रिन्यूबल एनर्जी सोर्स की स्थापना किया जा सकता है, जिससे न केवल लाभुकों को विद्युत उपलब्ध हो सकेगा बल्कि इसके कार्बन इमीशन को कम करने में भी सहायता मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिन पर हुआ जानलेवा हमला
इसके अतिरिक्त लाभुकों को ऑरगेनिक फॉरमिंग कलस्टर विकसित कर एवं इसे डिजिटल मार्के से जोड़ कर लाभुकों की आय में वृद्धि की जा सकती है. लाभुकों का एक फेडरेशन बना कर उनका सामाजिक सुधार एवं प्रगति भी किया जा सकता है.
भारत सरकार के प्रतिनिधियों एवं राज्य के प्रतिनिधियों के द्वारा झारखंड में पीएम आवास योजना ग्रामीण की प्रगति एवं अभिषरण की प्रशंसा भी की गयी. डॉ. मनीष रंजन के सुझावों को भी सराहा गया.
इसे भी पढ़ें:पलामू : पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर ओबीसी मोर्चा की बैठक, कहा-आरक्षण नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन




