
Patna: मेरिट लिस्ट फिर से जारी करने की मांग को लेकर एसटीईटी (माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) अभ्यार्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया. साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि वो सभी एसटीईटी 2019 के उत्तीर्ण अभ्यार्थी है. अभ्यार्थियों ने पूर्व में भी प्रदर्शन किया था. उस वक्त कहा गया था कि मेरिट और अनमेरिट के कॉलम को हटा दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
जिसके बाद अभ्यर्थी फिर से बिहार विद्यालय समिति के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना था कि जब आश्वासन दिया गया था कि, मेरिट और अनमरिट कॉलम को हटा दिया जाएगा. फिर ऐसा क्यों नहीं किया गया. अभ्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री और आनंद किशोर से मांग की है कि फिर से रिजल्ट कार्ड जारी किया जाए. अभ्यार्थियों का आरोप है कि पूर्व वाला रिजल्ट कार्ड ही जारी किया गया है. जिसका उन्होंने विरोध किया था.
इसे भी पढ़े : Skill Development: कौशल विकास के कई पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए करें आवेदन, ये रही पूरी जानकारी




