JamshedpurJharkhandNEWS

बोड़ाम के चिरूडीह में 24 घंटे के अंदर विधायक ने लगवाया चापाकल

patmada : बोड़ाम प्रखंड के चिरूडीह गांव में बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने पेयजल की  समस्याओं से जुगसलाई विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल मंगल कालिंदी को अवगत कराया था. विधायक ने आश्वासन के अनुरूप 24 घंटे के अंदर गुरूवार को ही बोरिंग गाड़ी भेजकर चापाकल लगवा दिया. विधायक ने खुद गांव पहुंचकर शुक्रवार को नारियल फोड़कर चापाकल का उद्घाटन भी किया. इससे प्रसन्न होकर गांव के महिला-पुरूषों ने विधायक का स्वागत करते हुए आभार जताया. मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विश्वनाथ महतो, महिला समूह की दीपाली महतो, छबि रानी महतो, बासंती महतो, कौशल्या महतो, सेफाली गोप, झामुमो नेता काजल सिंह, संतोष महतो, रामपद महतो, तरूण महतो, तुलसीराम महतो आदि मौजूद थे. दूसरी ओर चिरूडीह नामोपाड़ा की महिलाओं द्वारा भी एक चापाकल की मांग करते हुए समस्या बताने पर विधायक ने अगले दो दिनों के अंदर वहां भी चापाकल लगवाने का विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- चाईबासा : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, तालाब से अधिवक्ता की लापता पत्नी का शव बरामद

 

Related Articles

Back to top button